Home » आगरा : कांग्रेसियों में जोश भर गयी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’, हुआ भारी स्वागत, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे नेता

आगरा : कांग्रेसियों में जोश भर गयी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’, हुआ भारी स्वागत, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे नेता

by admin
Agra: 'Pratigya Yatra' filled with enthusiasm among Congressmen, received a huge welcome, leaders lashed out at the BJP government

Agra. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 8 प्रतिज्ञाएं को लेकर शनिवार शाम आगरा पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा रविवार को शहर भर में निकाली गई। राजेश्वर मंदिर से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा होटल अमर होते हुए पुरानी मंडी चौराहा, आंबेडकर पार्क बिजली घर, मंटोला, ढाकरान, सुभाष पार्क वाल्मिक वाटिका होते साईं की तकिया ईदगाह खेरिया मोर चौराहे होते हुए धनौली पहुंची। यहां से यह यात्रा फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना हो गई। इस यात्रा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया और प्रतिज्ञा यात्रा लेकर आए कांग्रेस नेताओं के संबोधन को भी सुना। इस यात्रा को निकाले जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं।

भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

आगरा शहर में प्रतिज्ञा यात्रा के शुभारंभ से पहले प्रतिज्ञा यात्रा लेकर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, रोहित चौधरी, पूर्व सांसद जफर अली नकवी और प्रदेश कांग्रेस महासचिव डोली राजेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पर सबसे पहले सभी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अराधना की और फिर उसके बाद कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत हुई।

जगह-जगह हुआ स्वागत

प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से जो रूट तय किया गया था। इस रूट पर जितनी भी महापुरुषों की प्रतिमाएं थी उन पर कांग्रेस के नेताओं ने माल्यार्पण किया और उन्हें नमन भी किया। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे। इस प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत को पाकर सभी नेतागण काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने आगरा की सम्मानित जनता का आभार भी व्यक्त किया।

मंटोला में हुई जनसभा

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का एक ठहराव मंटोला भी था। यहां पर एक जनसभा का आयोजन था। प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यहां पर लोगों को संबोधित किया। पूर्व सांसद जफर अली नकवी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव डोली ने प्रियंका गांधी की 8 प्रतिज्ञा को लोगों के सामने रखा और यूपी में सरकार बनने पर उनका पूरा होने का वायदा भी किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि योगी सरकार में रोजगार बिल्कुल नहीं रहा है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

भाजपा पर बरसे

इस यात्रा को लेकर आए पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार में आम व्यक्ति की कमर पूरी तरह से टूट गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, महंगाई चरम पर है लेकिन सरकार को उसे कोई सरोकार नहीं है। इतना ही नहीं योगी सरकार में तो पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार तक नहीं मिल रहा है। वह बेरोजगार घूम रहे हैं ऐसे में यह कैसे उत्तम प्रदेश बन सकता है।

फ्री गैस सिलेंडर देकर बढ़ाए दाम

कांग्रेस महासचिव डोली का कहना था कि योगी और मोदी दोनों ही सरकारों ने ग्रामीण और गरीब क्षेत्र की महिलाओं को सपने दिखाए थे कि वह अब चूल्हे पर रोटी नहीं बनाएंगे। इसके लिए उन्हें उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर दिए जा रहे हैं लेकिन अब उनके सपने पूरी तरह से टूट चुके हैं, लगातार घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे हैं। एक सिलेंडर के लिए अब महिला को लगभग हजार रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। अब गरीब महिला अपने भरण-पोषण का देखें या फिर सिलेंडर में गैस भरवा है यह कैसी सरकार है।

राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र सिंह ने भी बोला हमला

कांग्रेस महासचिव की प्रतिज्ञा यात्रा में राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी शामिल हुए। कांग्रेस के समर्थन में वह प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर आए थे। उन्होंने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सही मायने में देश को कांग्रेस सरकार ही चला सकती है इसीलिए वह प्रियंका गांधी की 8 प्रतिभाओं को लेकर आगरा पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी ने जो 8 प्रतिज्ञाएं की है वह चुनाव जीतने पर जरूर पूरी होगी।

हाजी जमील उद्दीन की अगुवाई, दिया शाही भोजन

वाल्मीकि वाटिका के बाद कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। यहां पर हाजी जमील उद्दीन के निवास पर प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर आए नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। हाजी जमील उद्दीन की ओर से सभी को भोजन करवाया गया। वीआईपी गेस्ट के लिए शाही पनीर से लेकर कबाब का इंतजाम किया गया था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि आगरा से निकलने के बाद जब प्रतिज्ञा यात्रा अकोला पहुंची तो अकोला में घासी बाबा मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर चौधरी विजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता डाली शर्मा आदि ने पूजा अर्चना की। क्षेत्र वासियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया और साफा माला बनाकर के सम्मान किया।

सफल रही प्रतिज्ञा यात्रा

पूर्व जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि आगरा आई कांग्रेस महासचिव की प्रतिज्ञा यात्रा पूरी तरह से सफल रही है। इस यात्रा से विरोधियों को करारा जवाब मिला है तो वहीं आम जनमानस और मतदाताओं का भी भरपूर समर्थन मिला है।

Related Articles