Home » पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह के दुर्घटना का लाइव वीडियो, नाले में गिरे, पत्नी हुई घायल

पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह के दुर्घटना का लाइव वीडियो, नाले में गिरे, पत्नी हुई घायल

by admin
Live video of former MLA Bhagwan Singh Kushwaha's accident, fell in a drain, wife injured

आगरा। पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के साथ हुई एक दुर्घटना और उनके नाले में गिरने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व विधायक के नाले में गिरने की यह घटना करवाचौथ के एक दिन पहले की बताई जा रही है जिसका सीसीटीवी वीडियो अब वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा खेरिया मोड़, सब्जी मंडी स्थित निवास की है। पूर्व विधायक एक्टिवा पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी उनकी धर्मपत्नी अनीता वहां पहुंची और किसी मामले को लेकर बात करने लगी। एक्टिवा का इंजन चालू था। इसी दौरान पूर्व विधायक जैसे ही अपना मोबाइल जेब से निकालकर उसमें कुछ देखने लगे तो बातों ही बातों में उनकी पत्नी ने एक्सीलेटर पर हाथ रख दिया। एक्सीलेटर घूम जाने से अचानक एक्टिवा दौड़ी और अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में जहां पूर्व विधायक वहीं पास में बने नाले में गिर गए तो वहीं एक्टिवा गिरने से उनकी पत्नी भी गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं।

यह दुर्घटना होते ही तत्काल आसपास खड़े लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में पूर्व विधायक को नाले से बाहर निकाला गया तो वहीं इस दुर्घटना में घायल हुई उनकी पत्नी अचित हो गई। पूर्व विधायक ने लोगों की मदद से अपनी पत्नी को उठाकर इलाज के लिए पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वायरल हो रहा यह सीसीटीवी वीडियो करवाचौथ के एक दिन पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक की पत्नी ठीक हैं और उन्हें बीते दिन मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles