Home » चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-सपा ने मनाया जश्न, आतिशबाजी के साथ बंटी मिठाईयां

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-सपा ने मनाया जश्न, आतिशबाजी के साथ बंटी मिठाईयां

by admin

Agra. कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए आज बेहद ही खुशी का दिन रहा। कांग्रेस पार्टी ने जहां हिमाचल प्रदेश चुनाव में जीत हासिल की तो वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के तीनों उपचुनाव में दो सीट पर परचम लहराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण का हिमाचल प्रदेश की जीत का जश्न मनाया तो सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की।

हिमाचल और गुजरात के चुनावों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही टकटकी लगाए हुए थे। गुजरात जीत की तो उम्मीद नहीं थी लेकिन हिमाचल प्रदेश की जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी आश्वस्त नजर आ रहे थे। यहां का चुनाव का परिणाम भी उनकी आशाओं के अनुरूप ही आया।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल की। जैसे ही चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की जीत का डंका बजा, उसकी असर आगरा में भी देखने को मिला। आगरा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया। जमकर मिष्ठान वितरण हुआ और नारेबाजी भी हुई।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद बंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से जीत की शुरुआत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश की जीत ने भाजपा को बैकफुट पर ला दिया है। इन चुनाव के साथ ही अब भाजपा का राजनीतिक सफर भी अब थमने जा रहा है। एक-एक करके उनके हाथों से कई राज्य चले जाएंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी का कहना था कि भाजपाइयों ने हमेशा झूठ बोलकर ही सत्ता में आने का प्रयास किया है लेकिन इस बार उनका यह प्रयास असफल हो गया।

शहर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का कहना था कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्षद चुनाव की तरह लड़ा। वह इन दोनों राज्यों में जीत के लिए गली-गली में एक पार्षद प्रत्याशी की तरह घूमे लेकिन नतीजा उनके अनुरूप नहीं आया। हिमाचल प्रदेश में जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया और कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस की सरकार बनाई।

वहीँ उत्तर प्रदेश की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी दो सीट पर जीत का परचम लहराया। समाजवादी पार्टी ने भारी बहुमत से मैनपुरी सीट जीत हासिल की तो वहीँ वही खतौली पर सपा – रालोद गठबंधन प्रत्याशी ने मिलकर जीत हासिल की। इस जीत को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में सपा जिला कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया।

इस जीत की खुशी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा जिला कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की। ऐसा माहौल बनाया कि जैसे सपाइयों के लिए आज ही दीपावली हो। सपा से अध्यक्ष वाजिद निसार ने इस जीत के साथ ही उपचुनाव में भाग लेने वाली जनता और वोटरों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि आखिरकार जनता ने दिखा ही दिया कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। इसीलिए तो उन्होंने समाजवादी पार्टी की झोली में ऐतिहासिक जीत दी है।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment