आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने ससुर पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर सौंपी है। महिला की तहरीर पर जांच कर रही है।
पीड़ित महिला इन दिनों फिरोजाबाद स्थित अपने मायके रह रही है। महिला का आरोप है कि ससुरालियों द्वारा परेशान किए जाने के चलते वह तीन महीने से मायके में है। शनिवार सुबह उसका ससुर वहां आ गया। उससे घर वापस चलने का आग्रह करने लगा। उस वक्त वह घर पर अकेली थी। मौका पाकर ससुर ने उससे दुराचार किया और भाग निकला।
महिला की शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुर उस पर बुरी नियत रखता था। उसे परेशान होकर वह मायके आकर रहने लगी थी। हालांकि ससुरालवालों ने बहू के आरोपों को खारिज किया है।
महिला की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी ससुर की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। ससुरालवालों का भी कहना है कि बहू से उनकी मुकदमेबाजी चल रही है। अब वह इतना गंदा आरोप लगा रही है।