Home » तिलक समारोह में पहुंचे रिटायर्ड दारोग़ा के लगी गोली, पुलिस छानबीन में जुटी

तिलक समारोह में पहुंचे रिटायर्ड दारोग़ा के लगी गोली, पुलिस छानबीन में जुटी

by pawan sharma

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के लोका गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक तिलक समारोह में रिटायर्ड पुलिस दरोगा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस कर्मी की हत्या से तिलक समारोह में भगदड़ मच गयी। हत्यारों को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हत्यारे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी और जांच पड़ताल शुरु कर दी। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ रिटायर्ड पुलिस दरोगा रिसाल सिंह पचावर के प्रधान मोहन सिंह के लड़के के तिलक कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अज्ञात हमलावर वहां आए और रिशाल सिंह के सर में गोली मार दी। उसी समय रिसाल सिंह की मौत हो गई। हमलावरों को पकड़ने की काफी कोशिश करने के बाद भी हमलावर फरार हो गए।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो काफी देर बाद पुलिस पहुंची और वहां का जायजा लिया। पुलिस ने रिसाल सिंह के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिसाल सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के रूप में थाना महावन क्षेत्र में थे। वहीं से 2016 में थाना महावन से रिटायर्ड हुए थे। वह एटा के रहने वाले थे। वर्तमान मे एटीवी नगर मथुरा में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे।

फ़िलहाल पुलिस इस मामले में कई कड़ियों को जोड़कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है लेकिन देखना यह है कि पुलिस इन हमलावरों को कब तक पड़ती है।

रिपोर्ट – जीवनदीप कल्याण

शहर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, मून ब्रेकिंग

Related Articles

Leave a Comment