Home » डेंगू-वायरल फीवर का कहर, ब्रज में 24 घंटे में 14 की मौत, आगरा में एक मासूम की मौत, 9 नए मरीज मिले

डेंगू-वायरल फीवर का कहर, ब्रज में 24 घंटे में 14 की मौत, आगरा में एक मासूम की मौत, 9 नए मरीज मिले

by admin
Dengue-viral fever havoc, 14 died in 24 hours in Braj, one innocent died in Agra, 9 new patients found

ब्रज में डेंगू और वायरल का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। ब्रज क्षेत्र में बुखार से 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें अकेले फिरोजाबाद में ही 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कासगंज, मैनपुरी और हाथरस में 2-2 लोगों की मौत और आगरा-मथुरा में भी बुखार से एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या 169 हो गई है।

फिरोजाबाद के नगला विष्णु निवासी अरमान (1) पुत्र गणेश सिंह, फरिहा की बबली (42) पत्नी जगदीश, साक्षी (16) पुत्री सुभाष चंद्र सविता, रामनगर की समुन्या (3 माह) पिता श्री कृष्ण, शिकोहाबाद पक्का तालाब की राधा (36) पत्नी अशोक कुमार, गागई शिकोहाबाद के गुरदीप (7) पुत्र हरपाल, बिलाल नगर के राहत (5) पुत्र रज्जाक, इकरा (11) पुत्री मोहम्मद शाहिद ने दम तोड़ दिया। वहीं मैनपुरी में सोनू पुत्र (30) मिजाजी लाल, बेवर के अंशुल (19) पुत्र संजीव यादव भोगांव की रजावती (50) की मौत हो गई। कासगंज में सुनीता वर्मा पुत्री कंचन लाल, इंद्रापुरी निवासी दीप्ति राठौर पुत्री अरविंद व राजा (22) पुत्र भरत ने दम तोड़ दिया।

आगरा में पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव भावनाथ की ठार में किसान सुदामा के 13 वर्षीय पुत्र वीकेश की डेंगू के चलते मौत हो गयी। वहीं डेंगू के नौ और मरीज मिले हैं। इसमें से दो बच्चे और सात वयस्क मरीज हैं। इनमें से पांच मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। तीन का प्राइवेट और एक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अब आगरा में मरीजों की संख्या 45 हो गई है। इनमें से 27 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।

Dengue-viral fever havoc, 14 died in 24 hours in Braj, one innocent died in Agra, 9 new patients found

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 29 संदिग्ध मरीजों की जांच कराने पर नौ मरीजों में डेंगू मिला है। इनमें पांच बच्चे हैं जिसमें से तीन निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनको तेज बुखार के साथ उल्टी भी हुईं। दो-तीन दिन में बुखार ठीक नहीं होने पर एलाइजा जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। अब आगरा में डेंगू के 45 मरीज हो गए हैं। इनमें से 18 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है।

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती फिरोजाबाद के छह, मथुरा और औरैया का एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अब एसएन में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 14 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं।

Related Articles