Home » वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस को किया गया नमन

वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस को किया गया नमन

by pawan sharma

आगरा। देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया। जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर शिकायत की और सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

इस कार्यक्रम के दौरान एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर अपने विचार भी व्यक्त किए। उनका कहना था कि देश की आजादी में सुभाष चंद्र बोस की अहम् भूमिका थी। उन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अलग से सेना का गठन किया और अंग्रेजों से लोहा लिया। लेकिन एक हादसे में इस वीर सपूत ने अपनी जान भी न्योछावर कर दी।

इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Comment