Home » बंटी ग्रोवर बने भाजपा ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री, मनीष साहनी उपाध्यक्ष

बंटी ग्रोवर बने भाजपा ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री, मनीष साहनी उपाध्यक्ष

by admin
Bunty Grover became General Secretary of BJP Braj Area Minorities Commission, Manish Sahni Vice President

आगरा। भारतीय जनता पार्टी, ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है जिसमें आगरा से शांति दूत बंटी ग्रोवर को कार्यकारिणी में महामंत्री बनाया गया है तो वहीं मनीष साहनी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी में शामिल किए जाने के बाद बंटी ग्रोवर के समर्थकों और सिख समाज में हर्ष की लहर है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बंटी ग्रोवर ने आगरा के सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसी मैं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। अभी तक सामाजिक तौर पर सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है, अब वे राजनीतिक तौर पर भी इस प्रयास को आगे बढ़ाएंगे।

पार्टी में सिख समाज से कई लोगों को अहम जिम्मेदारी मिलने पर बंटी ग्रोवर का कहना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सभी धर्मों से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। चाहे वह मुस्लिम, ईसाई और जैन या अन्य किसी भी अल्पसंख्यक समाज से हो। उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समाज के हित में पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसे वह पूरा करने का प्रयास करेंगे।

Related Articles