Home » दलितों के हिंसात्मक आंदोलन पर मंत्री सुरेश खन्ना ने इन्हें बताया जिम्मेदार, देखें वीडियो

दलितों के हिंसात्मक आंदोलन पर मंत्री सुरेश खन्ना ने इन्हें बताया जिम्मेदार, देखें वीडियो

by admin

आगरा। आगरा आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने जहां अपने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तो वहीं आगरा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी और संघ की समन्वय बैठक में भी शिरकत की।

कार्यक्रम में शिरकत के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का जोरदार स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने पहले उत्तर प्रदेश के नगर निगम के लिए किए गए कार्यों पर अपना पक्ष रखा। साथ ही साथ प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम और सफाई कर्मचारियों के लिए कैसा काम कर रही है। यह बात भी मीडिया को मंत्री सुरेश खन्ना ने बखूबी बताई।

इसके बाद मंत्री सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दलित समाज द्वारा किए गए आंदोलन पर बोलने से पीछे नहीं हटे।  मंत्री सुरेश खन्ना का कहना था कि हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जो हिंसात्मक आंदोलन किया है उसके पीछे विपक्षी दलों का हाथ है।

मंत्री सुरेश खन्ना का मानना है कि दलित समाज को हिंसात्मक आंदोलन के लिए उकसाने के पीछे बसपा सपा और कांग्रेस तीनों ही दोषी हैं जिन पर कार्यवाही होनी चाहिए।

मंत्री सुरेश खन्ना दलित समाज के हिंसात्मक आंदोलन को लेकर सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। मंत्री सुरेश खन्ना का कहना था कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा किया गया निर्णय बिल्कुल सही है। जिस पर दलित समाज को विपक्षी दलों ने बरगलाया और हिंसात्मक आंदोलन के लिए भी उकसाया।

Related Articles

Leave a Comment