Home » भाजयुमो महानगर मंत्री शैलू पंडित सहित दर्जन कार्यकर्ताओं पर दर्ज़ हुआ मुकदमा, जाने क्यों

भाजयुमो महानगर मंत्री शैलू पंडित सहित दर्जन कार्यकर्ताओं पर दर्ज़ हुआ मुकदमा, जाने क्यों

by admin
Case filed against dozen workers including BJYM Metropolitan Minister Shailu Pandit, know why

Agra. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमों) आगरा एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजयुमों आगरा के सुर्खियों में रहने का कारण इस बार भाजयुमो के महामंत्री शैलू पंडित है। उन पर भाजयुमों के ही उपाध्यक्ष राहुल आर्य का अपहरण और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर भाजयुमो के महामंत्री शैलू पंडित और उनके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को भाजयुमो के महामंत्री शैलू पंडित और उनके साथियों ने राहुल आर्य को रोक लिया। मारपीट की और कार में अगवा करके ले जाने का प्रयास किया। राहगीरों के आने पर वो बचकर भाग निकले।

इंद्रा कालोनी, शाहगंज निवासी राहुल आर्य की ओर से दी गयी तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमें के अनुसार पीड़ित शाम तकरीबन 5:15 बजे धाकरान स्थित होटल मोती पैलेस से स्कूटी पर घर जा रहे थे। सुंदरपाड़ा स्थित एक कोचिंग के पास गढ़ी भदौरिया निवासी कार सवार शैलू पंडित, कृष्णा और सूरज पांडेय सहित दो पहिया वाहन सवार 10-12 अज्ञात लोगों ने रोक लिया। जिस कार में शैलू पंडित थे, उस पर महामंत्री, युवा मोर्चा लिखा था। आरोपी तमंचे दिखाकर कार में खींचकर डालने लगे और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर राहगीर जुट गए और वह अपनी जान बचाकर किसी तरह से भाग निकले। इसके बाद वे सीधे विधायक योगेंद्र उपाध्याय के निवास पर पहुंचे। विधायक को जानकारी दी। राहुल कार्यकर्ताओं के साथ थाना नाई की मंडी आए और फिर तहरीर दी। उधर उनकी स्कूटी भी नहीं मिली है, जो भागते समय छूट गई थी।

Case filed against dozen workers including BJYM Metropolitan Minister Shailu Pandit, know why

थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद का कहना है कि शैलू पंडित, कृष्णा, सूरज और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें अपहरण का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया गया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत का कहना था कि शैलू मौके पर नहीं था। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कुछ कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया था। शैलू की गाड़ी को एक कार्यकर्ता लेकर गया था। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Articles