चीन में बाढ़ के कहर ने 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया इस आपदीय घटना से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतते हुए करीब 1 लाख लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यह जानकारी प्रशासन की ओर से बुधवार को साझा की गई। मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते झेंगझोऊ प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं मूसलाधार बारिश से सड़कों पर बहुत ज्यादा पानी भर गया है, जिससे सबवे स्टेशन और कई गाड़ियां जलमग्न हो गईं। हालांकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है लेकिन इस दौरान भारी बारिश और बाढ़ की वजह से चीन में रहने वाले काफी लोग सबवे स्टेशन , स्कूल और दफ्तरों में ही फंसे रह गए। इतना ही नहीं बाढ़ में कई गाड़ियां भी बह गई।वहीं कई जगह जान माल की हानि होने की खबर भी मिली।
इस दौरान चीन के शहरों में बाढ़ के कारण पेयजल आपूर्ति की सेवा ठप हो गई। वहीं सेना द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को बाढ़ की स्थिति को बेहद गंभीर बताया और अधिकारियों को आदेश दिए कि लोगों के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। चीन प्रशासन के मुताबिक यह बारिश रिकॉर्ड तोड़ हुई है। झेंगझोऊ प्रांत में सिर्फ तीन दिन में ही एक साल की औसत बारिश के बराबर बारिश देखी गई। 1 घंटे में 200 एमएम बारिश बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया चैनल के अनुसार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 6000 से ज्यादा राहतकर्मी, पुलिस और चीनी सेना के लगभग 2,000 सदस्यों को राहत कार्य के लिए कमान सौंपी गई है।
ट्विटर पर चीन के कई वीडियो भी देखे जा रहे हैं, जिनमें सबवे में फंसे लोग आधे पानी में डूबे हुए हैं वहीं एक वीडियो दर्जनों कारों के डूबने का भी देखा जा रहा है।इस वीडियो में वाहन तैरते देखे जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यूरोप में बाढ़ और कनाडा में लू के बाद, चीन के कुछ हिस्सों में 8 महीने के रिकॉर्ड की तुलना में एक दिन में भारी बारिश हुई है।