आगरा। 12 अगस्त को कोरोना के 32 नए मामले आये हैं जिसके बाद आगरा में कोरोना संक्रमित की संख्या 2209 पहुंच गयी है। वहीं कोरोना पॉजिटिव 102 की मौत हो चुकी है जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 338 हो गयी है।
आज आये कोरोना के नए मामलों में सांसद एसपी सिंह बघेल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुखार आने पर जांच कराई गई थी। इलाज़ के लिए उसे मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं, सांसद की पत्नी मधु बघेल का आगरा में इलाज चल रहा है। भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय, उनकी पत्नी, बेटों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके अन्य परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
आज बुधवार को 30 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1769 हो चुकी है और एक्टिव मरीज की संख्या 338 हो गयी है। अब तक 71818 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 80.01 है। जिले में 153 कंटेन्मेंट और बफ़र जोन है।