आगरा। 26 जून, शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 7 नए मामले आये हैं जिसके बाद आगरा में कोरोना का आंकड़ा 1184 पहुंच गया है। वहीं आज कोरोना पॉजिटिव एक मरीजों की मौत हो गई। सिकंदरा क्षेत्र के 63 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, इनकी मौत हो गई। इसके बाद संक्रमित मृतकों की संख्या 85 हो गयी है।
आज आये कोरोना के नए मामलों में मोती कटरा निवासी 58 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 साल के माधव कुंज निवासी मरीज, 20 साल की बेलनगंज निवासी महिला मरीज, 49 साल के बोदला निवासी मरीज, 23 साल के दो और एक 24 साल के अस्थायी जेल में बंद मरीजों की रिपोर्ट पॉटिजिव आई है।
आज 7 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद ठीक होने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 991 हो चुकी है। अब 109 एक्टिव मरीज हैं। अभी तक आगरा में 20610 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कंटेन्मेंट जोन की संख्या 64 है।