आगरा। मोदी व योगी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के चल रहे किसान जन जागरण अभियान के तहत फतेहाबाद विधानसभा के ग्राम बांस बल्ली में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक व पूर्व विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर मौजूद ने की। नुक्कड़ सभा के दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को संकल्प पत्र में भरवाया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने किसानों को कांग्रेस के जन जागरण अभियान की जानकारी दी और उनकी समस्याओं को लेकर भरवाए गए संकल्प पत्रों को महामहिम राष्ट्रपति को सौंपने की बात कही, जिससे उन्हें पता चल सके कि इस सरकार में किसान कितना पीड़ित है।
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि किसानों की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस महासचिव ने किसानों से सीधी वार्ता के लिए किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है जिससे किसानों की समस्याओं की जानकारी हो सके।
जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में किसान बदहाल स्थिति में है। किसान आत्महत्या कर रहा है। आवारा पशुओं द्वारा फसल नष्ट की जा रही है। किसान को फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान चारों तरफ से परेशान हैं लेकिन सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नही है। इतना ही नही हाल ही में यूपी सरकार ने अपना बजट पेश किया लेकिन किसान की झोली खाली ही रही। इस बजट ने किसान की कमर तोड़ दी है।
इस नुक्कड़ सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी को किसानों का समर्थन भी मिला किसानों ने भी सरकार के प्रति अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्ति की। किसानों का कहना था कि सरकारी समय किसान विरोधी बन गई है इसीलिए किसानों की तमाम समस्याओं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
नुक्कड़ सभा के दौरान राजकुमारी चौधरी, कृष्णा तिवारी, माया माहौर, राजकुमारी जाटव, सायरा, मोहन पाराशर, ओमप्रकाश सिकरवार, राजवीर लवानिया, उमाशंकर उपाध्याय, राजेंद्र जैन मौजूद रहे।