Home » खेल प्रतियोगिता का हुआ दंगल, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

खेल प्रतियोगिता का हुआ दंगल, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

by admin

आगरा। शनिवार को युवक मंगल दल द्वारा शमसाबाद ब्लॉक में खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। ND डिग्री कॉलेज के परिसर में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक डॉ.राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह ने ग्रामीण प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुये कहा कि स्पोर्ट्स भी जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। जीवन मे जितना शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है उतना ही खेल का। खेल के माध्यम से शरीर हस्तपुष्ठ रहता है तो उसका मस्तिष्क भी मजबूत बनता है।

इस दौरान भाजपा विधायक ने आयोजन कर्ताओं को इस खेल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओ का शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिताओं में 100 मी०दौड़ ,400 मी दौड़ सहित सभी प्रकार की दौड़, कबड्डी, बॉलीबाल, लम्बी कूद,सहित अनेक प्रतियोगिताओ को सम्पन कराया गया। इस प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया गया और उनकी हौसला अफजाई की गई।

इस मौके पर मंगल दल के ब्लॉक ऑफिसर अशोक तिवारी,कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ०कल्पना सिंह, प्रधानचार्य मनोज शर्मा,राहुल शाक्य,बॉबी राठौर,अनिल सिंह,देवेन्द्र जादौन और मनीष तोमर मौजूद रहे।

Related Articles