Home » आगरा आये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर दिखे हमलावर

आगरा आये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर दिखे हमलावर

by admin

आगरा। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बाह विधानसभा के हिंगोट खेड़ा गांव पहुँचे। यहाँ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नष्ट किए जाने से आहत होकर आत्महत्या करने वाले पीड़ित किसान राकेश कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ आगरा शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू और जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित मौजूद रही। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही इस पूरी घटना की जानकारी ली।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अवारा पशुओं की बढती समस्या पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका कहना था कि सरकार की अनदेखी के चलते आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है जिसे सरकार अनदेखा कर रही है और उसका खामियाजा राकेश कुशवाहा से किसान भुगत रहे हैं। अजय कुमार लल्लू ने सरकार से मांग की है कि आवारा पशुओं के द्वारा उसकी खेती बर्बाद होने के कारण जिस किसान ने आत्महत्या की है उसके परिवार को ₹25 लाख मुआवजा दिया जाए। जो किसान अपनी खेती की रक्षा के लिए रात रात जाकर चौकीदारी कर रहे हैं उन्हें भी भत्ता दिया जाए। आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो कांग्रेस को उग्र प्रदर्शन को मजबूर होगी।

मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शमशाबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने मृतक सराफा व्यवसाय के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की, साथ ही इस घटना की पूरी जानकारी ली और मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके साथ कांग्रेस पूरी तरह से खड़ी हुई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है लेकिन फिर भी सरकार कह रही है कि अपराध कम हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि अगर 3 दिनों के अंदर सराफा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर होगी।

शमशाबाद के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल के आवास पर पहुंचे। 2 दिन पहले ही वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल के पिता का देहांत हुआ था, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Related Articles