Home » आगरा आए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 200 करोड़ से अधिक योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

आगरा आए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 200 करोड़ से अधिक योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

by admin

आगरा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शुक्रवार को आगरा पहुंचे। सबसे पहले वे जीवनी मंडी स्थित पुराने वाटर वर्क्‍स पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने शहर के विकास के लिए 221 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्‍यास व लोकार्पण किया। इसमें नई और पुरानी योजनाओं के कार्य भी शामिल हैं।

इसके बाद नगर विकास मंत्री नगर निगम कार्यालय पहुंचे। नगर निगम प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को उनके मकानों की चाबी सौंपी। इस दौरान महापौर नवीन जैन के साथ निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री का स्वागत सत्कार किया। नगर विकास मंत्री ने निगम के प्रांगण में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उनका अवलोकन भी किया।

नगर विकास मंत्री ने महापौर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के साथ स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम में बने कमांड कंट्रोलिंग सिस्टम का अवलोकन किया। यह भी देखा कि किस तरह से सीसीटीवी के माध्यम से शहर भर में नजर रखी जा रही है। इसके बाद नगर विकास मंत्री नगर निगम के सदन में पहुँचे जहाँ सभी पार्षदों से वार्ता की। इस दौरान पार्षदों ने अपनी समस्याओं को भी उनके सामने रखा।

पार्षद रवि माथुर ने नगर विकास मंत्री का संबोधन के माध्यम से स्वागत सत्कार किया। उन्होंने पार्षदों का भत्ता बढ़ाये जाने की मांग की तो वहीं बसपा पार्षद धर्मवीर ने नगर विकास मंत्री से मांग की कि आगरा को अधिक बजट दिया जाए जिससे शहर में अधिक से अधिक विकास हो सके। पार्षद मोहन सिंह लोधी नगर विकास मंत्री के सामने 74वें संशोधन को लागू कराए जाने की मांग रखी। उनका कहना था कि विभागों में सामंजस्य न होने के कारण सही तरीके से विकास नहीं हो पाता है अगर 74वां संशोधन लागू हो जाएगा तो अधिकतर विभाग नगर निगम के अधीन होंगे और सभी विभागों में सामंजस्य हो जाएगा।

इसके अलावा पार्षद प्रकाश केसवानी टोरंट विभाग द्वारा नगर निगम से हर माह वसूले जाने वाली करोड़ों रुपए की बिजली बिल का मुद्दा उठाया और उसे माफ किए जाने की मांग की ताकि वह पैसा शहर के विकास में खर्च किया जा सके।

पार्षदों की समस्त समस्याओं को सुनकर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन बताया कि टोरंट विभाग और नगर निगम का यह मामला शासन के अंतर्गत विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि उनका आगरा से खासा जुड़ा है इसलिए वे चाहते हैं कि आगरा महानगर में सभी मूलभूत सुविधाएं हों और आगरा वास्तव में महानगर कहलाए। आगरा नगर निगम शहर हित में काम कर रहा है। डोर टू डोर कलेक्शन का यहां पर काम हो रहा है तो वहीं सीवरेज का काम और कंपनी देखेगी। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पैसा दिया जा रहा है जिससे शहर का विकास हो सके।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, राज्‍यमंत्री डा. जीएस धर्मेश, महापौर नवीन जैन, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, विधायक पुरुषोत्‍तम खंडेलवाल, योगेंद्र उपाध्‍याय, रामप्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन भी मौजूद रहे।

Related Articles