Home » जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि वे बनना चाहती हैं जल्लाद, जाने क्यों

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि वे बनना चाहती हैं जल्लाद, जाने क्यों

by admin

आगरा। हैदराबाद कांड के आरोपियों को सज़ा मिलने के बाद निर्भया हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाए जाने की मांग पूरे देश में जोर-शोर से उठ रही है। निर्भया हत्याकांड के आरोपी को तत्काल फांसी की सजा दी जाए। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को आगरा जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा है।

आपको बताते चलें निर्भया हत्याकांड के आरोपी इस वक्त जेल में है। मगर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह से मांग हो रही है कि निर्भया हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल फांसी दी जाए। जिससे महिलाओं और बेटियों के साथ होने वाले गंभीर अपराधों पर रोक लग सके।

शुक्रवार को जब अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महिला कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तो महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि हम निर्भया हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए जल्लाद बनना चाहती हैं। और निशुल्क जल्लाद बनने के लिए तैयार हैं। आरोपियों को फांसी देने के लिए वह अपने खर्चे पर जल्लाद बनकर निर्भया के परिवार को न्याय दिलाना चाहती हैं।

Related Articles