आगरा। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस को जिला व शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर व जिला कांग्रेस पार्टी पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सभी कांग्रेसियों ने अपने अपने विचार रखे। कांग्रेसियों का कहना था कि पार्टी को उनके नेतृवत में मजबूती मिली है और केंद्र में रहते हुए देश ने नई उचाइयां छुई है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय पर गरीब बच्चों के साथ मिलकर पार्टी अध्यक्ष का केक काटकर जन्मदिवस मनाया साथ ही गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री भी भेंट की। वहीं शहर कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
साथ ही विचार गोष्ठी कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। पार्टी नेताओं का कहना था कि कांग्रेस हर स्थिति में साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ाने का प्रयास कर रही है और ऐसी ताकतों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।