आगरा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जामिलुद्दीन और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है। आगरा शहर में लगातार आम जनमानस के बीच बैठक कर पार्टी की नीतियों और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए सहयोग जुटाने के बाद दोनों पार्टी नेताओं ने आगरा जिले से बाहर का भी रुख किया है।
शुक्रवार को शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी ज़मील उददीन कुरैशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने फिरोजाबाद के शहर अध्यक्ष हाजी साज़िद बेग, हाजी नासिर अहमद और यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष चाँद से मुलाकात कर बैठक की। बैठक के दौरान आगरा में प्रस्तावित पार्टी अध्यक्ष की रैली को सफल बनाने और अधिक से अधिक भीड़ जुटाने को लेकर चर्चाएं की गई। शहर अध्यक्ष फिरोजाबाद साजिद बेग और लोकसभा अध्यक्ष चांद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपने और आम जनमानस के बीच पार्टी अध्यक्ष की रैली को लेकर बैठक करने की बात कही। इतना ही नहीं सभी ने फिरोजाबाद की ओर से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का जोशीला स्वागत करने की बात कही और राहुल गांधी जी कि रैली को कामयाब बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में कार्यकर्ताओं से भरी बसें लाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में भानु भदौरिया, अदनान कुरैशी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर, तसकीर अहमद, मनीष जुम्मानी आदि लोग मौजूद रहे ।