Home » होर्डिंग्स फाड़ने के बाद हिन्दू जागरण मंच का खुला ऐलान, राहुल गांधी को शहर में नहीं करने देंगे प्रवेश

होर्डिंग्स फाड़ने के बाद हिन्दू जागरण मंच का खुला ऐलान, राहुल गांधी को शहर में नहीं करने देंगे प्रवेश

by pawan sharma

आगरा। रविवार को हिंदू जागरण मंच की ओर से आगरा शहर में कांग्रेसियों के शहर व जिला कांग्रेस कार्यालय पर जमकर हंगमा काटा गया। एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो दूसरी ओर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता आगरा शहर में राहुल और प्रियंका गांधी के साथ अन्य कांग्रेसियो के पोस्टर फाड़ रहे थे। हिंदूवादियों के विरोध का यह कारनामा यही नही रुका। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर व जिला कांग्रेस कार्यालय को अपना निशाना बनाया और दोनो अध्यक्षों की गैर मौजूदगी में कार्यालय पर तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा काटते हुए पोस्टरों को फाड़ दिया गया।

पूरे शहर में हंगामा करने के दौरान शहर भर में पोस्टर फाड़ कर राहुल गांधी का विरोध कर रहे हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष का कहना था कि राहुल गांधी की बिहार में हो रही रैली के लिए लगे पोस्टर और होर्डिंग में राहुल और प्रियंका गांधी को देवी देवताओं के स्वरूप में दिखाया गया है जिससे हिंदुओ की आस्थाओं को ठेस पहुँची है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश नही किया जाएगा। अगर राहुल गांधी इस घटना पर सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगते तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इतना ही नही फरवरी माह में आगरा में जो राहुल गांधी की रैली होगी उसका भी विरोध होगा। इस रैली के लिए राहुल गांधी को आगरा में प्रवेश नही करने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment