Home » कांग्रेसियों ने पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्डिंग्स फाड़ने वाले पकड़े जाएं, नहीं तो…

कांग्रेसियों ने पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, होर्डिंग्स फाड़ने वाले पकड़े जाएं, नहीं तो…

by pawan sharma

आगरा। हिंदूवादी संगठनों की ओर से शहर भर में कांग्रेस के होर्डिंग-पोस्टरों को फाड़ जाने के बाद शहर और जिला कांग्रेस पर उनके द्वारा किए गए हमले को लेकर कांग्रेसियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कार्यालय जयपुर हाउस पर एकत्रित हुए और इस घटना की घोर निंदा की। जिला और शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले, शहर में कांग्रेसियों के फाड़े जा रहे पोस्टर और कांग्रेसियों के जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेसी के साथ साथ जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा से इस घटना की पूरी जानकारी ली। क्षेत्रीय पुलिस को घटना स्थल पर देरी से पहुंचने पर विरोध भी झेलना पड़ा क्योंकि जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस करीब एक से डेढ़ घंटा देरी से पहुंची थी।

कांग्रेसियों की नाराजगी को सही मानते हुए क्षेत्रीय पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी को शांत किया और इस घटना की पूरी जानकारी ली। जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ मिलकर मौके पर पहुँची पुलिस को घटना की वीडियो और तहरीर दी और 24 घंटे पर इन आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि इस घटना के आरोपियों पर कार्यवाही के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर पुलिस ने ही 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नही किया तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण गप्पी का कहना है कि प्रियंका गांधी के पार्टी में आने के बाद भाजपाइयों की बौखलाहट बाहर आ रही है क्योंकि प्रियंका के आने से भाजपा को नुकसान होगा। वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण गप्पी ने पुलिस प्रशासन से शहर व जिला कार्यालय पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment