आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एक आदेश ने किसानों की रात की नींद हराम कर दी है। विभाग ने एक आदेश पारित किया है कि किसानों को अलग से पूरे दिन में बस 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। जिसे लेकर किसानों सहित युवा सपा नेता दिनेश यादव ने अधिशासी अभियंता एत्मादपुर को महामहिम राज्यपाल जी के नाम ज्ञापन सौंपा।
दरअसल विभाग के नए आदेश के अनुसार किसानों के लिए अलग से विद्युत फीडर बनाये जाएंगे जिनसे केवल किसानों के ट्यूबबेलों को आपुर्ति की जाया करेगी लेकिन एक दिन में केवल 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस आदेश के बाद किसानों में गुस्सा है तो वही किसान सरकार से आहत भी दिख रहा है क्योंकि खुद को किसानों का हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार किसान का अहित चुपचाप कैसे देख सकती है। अगर केवल 10 घण्टे बिजली मिलेगी तो आगरा क्षेत्र में मुख्य रूप से होने वाली आलू और गेहूं की फसल को पका नही पायेगा और उसकी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
किसानो की इन्ही मांगो लेकर किसानों के विद्युत उपखण्ड एत्मादपुर पहुचे सपा नेता दिनेश यादव का कहना था कि किसानों को दिन में कम से 16 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाए। जिससे किसान अपनी मेहनत का पूरा लाभ ले सके। अगर ये मनमाना आदेश बापस नही लिया गया तो जल्द ही किसानों के साथ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।