Home » प्रभात फेरी निकाल कांग्रेसियों ने गाई रामधुन, जनता के सामने रखी अपनी पार्टी की नीति

प्रभात फेरी निकाल कांग्रेसियों ने गाई रामधुन, जनता के सामने रखी अपनी पार्टी की नीति

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ता रामधुन के साथ लोगों के बीच पहुँच रहे है। कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जामिलुद्दीन के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकली गयी। इस रैली में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा भी शामिल हुए।

कार्यवाहक शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में यह रैली धाकरन चौराहा क्षेत्र की गलियों में भ्रमण करते हुए जिलामुख्यालय होते हुए रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। कांग्रेसियों ने पार्टी की नीतियों के सामने रखी। वहीं युवा कांग्रेस के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के आह्वान पर युवा कांग्रेस आगरा ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर की ओर से एक पर प्रभात फेरी निकली जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसियो ने भाग लिया।

सभी युवा कांग्रेसी रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम, ईश्वर अल्लाह तेरा नाम, सबको सम्मति दे भगवान का रघु नाम जपते हुए कलेक्ट्री से छीपीटोल, बिजलीघर, घटिया मामू भांजा होते हुए हींग की मंडी, मीरा हुस्सैनी, सदर भट्टी होते हुए रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर समाप्त की। जहाँ पर एक के विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर ने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए हम महात्मा गांधी की विचारधारा के माध्यम से ही इस देश को बचाया जा सकता हैं। इसलिए इस प्रभात फेरी के माध्यम से उनकी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाना है और लोगों से अपील करनी है कि जिस तरह से महात्मा गांधी ने अपनी विचारधारा के माध्यम से हमे अंग्रेज़ों की ग़ुलामी से आजाद कराया था उसी विचारधारा के माध्यम से हमे आर.एस.एस और उसकी सहयोगी दल भाजपा की बांटो और राज करो की मानसिकता को सभी के सामने लाना है।

युवा नेता अजय वाल्मीक का कहना था कि महात्मा गांधी
की सत्य और अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे। आजकल कुछ पार्टियां ऐसा करने का काम कर रही है। राष्ट्रपिता की विचारधारा से ही सभी को एक सूत्र में बांधना है।

इस दौरान युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर, प्रदेश सचिव अदनान कुरेशी, मो आरिफ़, भीष्म पाल सिंह मुखिया, सुगम शिवहरे, प्रेमपाल सविता, संदेश चाहर, ज़िला महासचिव तकसीर अहमद, राजकुमारी, साएरा बानो, यासीन सिद्दीक़ी, सलमान खान, आमिल सलमानी, शानू कुरेशी, मो रिज़वान आदि लोग उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Comment