Home » अपनी ही सरकार में धरने पर बैठी भाजपा महिला पार्षद, 10 दिन से नहीं हुई सुनवाई

अपनी ही सरकार में धरने पर बैठी भाजपा महिला पार्षद, 10 दिन से नहीं हुई सुनवाई

by pawan sharma

आगरा। नगर निगम में भाजपा की सरकार है फिर भी निगम और जलकल अधिकारी भाजपा पार्षद की सुनवाई करने को तैयार नहीं है। अधिकारियों तक अपनी बात को पहुँचाने और समस्या निस्तारण के लिए पार्षद को क्षेत्र की जनता के साथ अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ा और धरना देना पड़ा।

मामला आवास विकास क्षेत्र के वार्ड 75 का है। इस वार्ड से सुषमा जैन पार्षद है। पिछले 10 दिनों से इस क्षेत्र में सीवर की समस्या व्याप्त है। इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय पार्षद निगम और जलकल के चक्कर काट काट के परेशान है लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी। इससे नाराज भाजपा पार्षद को निगम अधिकारियों के खिलाफ क्षेत्र की जनता के साथ सड़क पर धरना देना पड़ा।

भाजपा पार्षद के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही जलकल अधिकारियो के होश उड़ गए। मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद पार्षद ने धरना समाप्त किया।

पार्षद सुषमा जैन का कहना था कि पिछले 10 दिनों से क्षेत्र की सीवर लाइन चोक पड़ी हुई है। सीवर मैनहाल से निकालकर सड़क पर फ़ैल रहा है तो वहीं सीवर का गन्दा पानी घरों में घुसने लगा है। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाये लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण आज अपनी ही सरकार में धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Comment