Home » शक्ति प्रदर्शन के रूप में मना रामगोपाल का जन्मदिन, शिवपाल का झलका दर्द

शक्ति प्रदर्शन के रूप में मना रामगोपाल का जन्मदिन, शिवपाल का झलका दर्द

by admin

आगरा। शुक्रवार को सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का जन्मदिवस बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ रामलीला मैदान में मनाया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव के 72वें जन्मदिन को 2019 से पहले सपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। इस कार्यक्रम में लाखों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सबसे पहले इस कार्यक्रम में शिवपाल यादव आयोजन स्थल पर पहुंचे तो कुछ देर बाद ही मुलायम सिंह यादव भी पहुँच गए।

इस कार्यक्रम में इन दोनों के पहुँचने से लगा कि परिवार का विवाद ख़त्म हो गया है और अब हम साथ साथ है। इस दौरान सपा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने रामगोपाल यादव को जन्मदिवस की बधाई दी।

इस कार्यक्रम के दौरान जैसे ही पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो उनका पुराना दर्द झलक गया और उन्होंने एक बार फिर इशारों ही इशारों में अखिलेश और रामगोपाल पर निसाना साधा। उन्होंने साफ़ कहा कि हमारी मेहनत का ही नतीजा था कि तीन बार नेताजी और फिर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने लेकिन सत्ता मिलने के बाद हमें जो मिलना चाहिए था वो हासिल नहीं हुआ। सम्मान के बदले सिर्फ अपमान मिला और उसी अपमान का परिणाम है कि हम आज इस स्थिति में है। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सपा मुखिया को चापलूसों से दूर रहने की सलाह भी दे डाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि चापलूसों के कारण सपा आज अपना आधार खोती जा रही है।

पूर्व मंत्री का सपा के राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन समारोह में शिरकत करना कई तरह के कयास उत्पन्न कर रहा था। शिवपाल यादव का रुख रार को खत्म कर सुलह करने का लग रहा था। गौरतलब है कि सपा परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद शिवपाल यादव हाशिए पर चले गए थे। अब रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव को एक मंच पर देखकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं चल रही हैं। राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन समारोह को सपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा रहा है। राजनीतिक पंडित लोकसभा चुनाव 2019 में आयोजन को बड़ा प्रयास बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment