Home » नामांकन के पहले दिन आगरा में खरीदे गए 37 पर्चे, जाने किस सीट से कितने पत्र बिके

नामांकन के पहले दिन आगरा में खरीदे गए 37 पर्चे, जाने किस सीट से कितने पत्र बिके

by admin
37 pamphlets purchased in Agra on the first day of enrollment, no enrollment

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। आगरा जिले की नौ सीटों के लिए पहली बार एक ही स्थल कलेक्ट्रेट में पर्चे भरे जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे ही कलेक्ट्रेट परिसर में छावनी में तब्दील हो गया। गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्येक व्यक्ति को जांच के बाद परिसर में प्रवेश मिला। पहले दिन नौ सीटों पर कुल 37 पर्चे बिके हैं। जिनमें 18 निर्दलीय एवं 19 राजनीतिक दलों के लोगों ने लिए हैं। 

विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण में जिले की सभी नौ सीटों पर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 37 नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा क्रय किये गये। प्रथम दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया।


जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र 88-आगरा दक्षिण में सर्वाधिक नौ नामांकन पत्र क्रय किये गये। 86-एत्मादपुर में पांच, 87-आगरा छावनी (अ.जा.) में तीन, 89-आगरा उत्तर में दो, 90-आगरा ग्रामीण (अ.जा.) में पांच, 91-फतेहपुर सीकरी में चार, 92-खेरागढ़ में पांच, 93-फतेहाबाद में दो एवं 94-बाह में दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे।

भाजपा की सूची पर सबकी नजर

विधानसभा चुनाव के आगाज के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। इससे प्रत्याशी असमंजस में हैं। भाजपा की सूची जारी होने के साथ ही बसपा के कुछ प्रत्याशियों में बदलाव की संभावना है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल की आगरा ग्रामीण पर भी प्रत्याशी तय करने और बदलने को लेकर दिनभर बैठक जारी रही हैं।

Related Articles