Home » खेलते समय बंद पड़े कुएं में गिरी 2 मासूम बच्चियां, एक की मौत दूसरी की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

खेलते समय बंद पड़े कुएं में गिरी 2 मासूम बच्चियां, एक की मौत दूसरी की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

by admin
2 innocent girls fell in a closed well while playing, one died, the other was admitted to a serious hospital

आगरा जनपद के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ का पुरा में खेलते समय गांव से बाहर बंद पड़े हुए में दो बच्चियां अचानक गिर पड़ी, अचानक लापता हुई बच्चियों को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। खोजते समय बंद पड़ी कुए के पास पहुंचे जहां देखा कि बच्चियां कुएं में गिरी हुई थी। तत्काल परिजनों एवं ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बच्चियों को बाहर निकाला जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई तो वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ का पुरा निवासी जानू तोमर पुत्री धीरेंद्र तोमर उम्र करीब 4 वर्ष एवं शिवानी पुत्री सुनील उम्र करीब 4 वर्ष शुक्रवार को दोपहर 2 बजे अपने घर के पास खेल रही थी। खेलते खेलते दोनों बच्चियां गांव से बाहर निकल गई। जहां गांव से करीब 150 मीटर दूर बीहड़ किनारे वर्षों से बंद पड़े कुए के पास अचानक पहुंच गई और खेलते समय दोनों बच्चियां 100 फीट गहरे कुएं में गिर पड़ी।

इधर घर के पास बच्चियों को खेलते हुए ना पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। अचानक लापता हुई बच्चियों को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गांव के चारों तरफ खोजना शुरू किया। खोजते समय परिजन और ग्रामीण बंद पड़े हुए के पास पहुंचे जहां हुए से एक बच्ची की रोने की आवाज आई। झांककर देखा तो दोनों बच्चियां कुए के अंदर पड़ी हुई थी। तत्काल रस्सियां लाकर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चियों को कुये से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कुएं में घुसकर ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से रेस्क्यू कर काफी देर कड़ी मशक्कत के बाद शाम तक दोनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला। जिसमें एक बच्ची जानू तोमर की गंभीर चोट होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरी बच्ची शिवानी को गंभीर घायल अवस्था में परिजनों ने प्राइवेट वाहन से ले जाकर आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया है। यहां गंभीर घायल बच्ची का इलाज जारी बताया गया है। मृतक बच्ची जानू के शव का परिजनों द्वारा शुक्रवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बच्ची की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दे दी गई है। ग्रामीणों की माने तो गांव के बीहड़ किनारे यह कुआं कई वर्ष पूर्व जल संसाधन के लिए बनाया गया था। पुराना कुआं सूखने के बाद तब से यह खुला हुआ पड़ा हुआ है। कुआं खुला होने के कारण यह हादसा हुआ है।

Related Articles