Home » लाव लश्कर के साथ सूर सदन पहुंचे महापौर प्रत्याशी

लाव लश्कर के साथ सूर सदन पहुंचे महापौर प्रत्याशी

by pawan sharma

आगरा के सूर सदन प्रेक्षागृह में कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा महानगर की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे बतौर मुख्य अतिथि थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के साथ में मंच पर एससी आयोग के चेयरमैन और सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया, फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, चौधरी उदयभान, राम प्रताप सिंह चौहान, योगेंद्र उपाध्याय के अलावा संगठन के बड़े लोग भी मौजूद थे।

सूरसदन प्रेक्षागृह कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। वहीं भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन लाव लश्कर के साथ सूर सदन प्रेक्षागृह पहुंचे। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे और एस सी आयोग के चेयरमैन रामशंकर कठेरिया का बड़ी माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने मंच से कार्यकर्ताओं से कमल खिलाने की अपील की और आगरा नगर निगम के जरिये आगरा की तस्वीर और तकदीर बदलने का वायदा भी किया।

एस.सी. आयोग के चेयरमैन रामशंकर कठेरिया ने महिलाओं से अपील की 22 नवंबर को पहले मतदान फिर जलपान। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में जीत के टिप्स भी दिए। इस मौके पर नगर निगम के सभी 100 वार्डो के भाजपा पार्षद प्रत्याशी मौजूद थे। बीच बीच में जय श्री राम के नारों से सूरसदन प्रेक्षागृह गुंजायमान हो रहा था।

Related Articles

Leave a Comment