Home » दलबदलू मेयरों पर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने बोला हमला

दलबदलू मेयरों पर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने बोला हमला

by pawan sharma

आगरा। सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि आम जनमानस की सेवा के लिए उतरा हूँ चुनावी मैदान में, यह कहना है कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल का। मतदान का दिन निकट आते ही कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल ने तूफानी दौरे की शुरुआत कर दी है। सोमवार को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने ताजगंज, मेवाती, नगला कहराई मोड़, छिपिटोला, रकाबगंज सहित शहर के कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान प्रत्याशी ने पार्टी की जनहित नीतियों को आम जनमानस के सामने रखा, साथ ही अपने और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के लिए समर्थन माँगा।

कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों को क्षेत्रीय जनता ने हाथों हाथ लिया। मेवाती नगले में आम जनसभा भी हुई और मुस्लिम समाज ने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया। इस ऐलान के साथ ही कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने भी अपने तेवर दिखाए। उनका कहना था कि अभी तक के मेयर सत्ता का सुख भोगने के दल बदल लेते थे और जनता व शहरवासियों की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं होता था लेकिन मैं सत्ता के लिए नहीं बल्कि आम जनमानस व शहर के विकास के लिए चुनाव में उतरा हूँ।

इस दौरान कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन और प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने भी भाजपा को आड़े हाथ लिया।

Related Articles

Leave a Comment