Home » कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने के बाद कांग्रेसियों में ख़ुशी की लहर

कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने के बाद कांग्रेसियों में ख़ुशी की लहर

by admin

आगरा। पिछले 2 दिनों से कर्नाटक में भाजपा की ओर से सरकार बनाने का जो नाटकीय खेल चल रहा था वह आखिर कर समाप्त हो गया। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कर्नाटक के सीएम येदुरप्पा को अपनी सरकार बनाने को बहुमत साबित करना था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। विधानसभा में अपने विधायकों को शपथ ग्रहण कराने के बाद यदुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

यदुरप्पा के सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा के पीछे उनका बहुमत साबित ना कर पाना बताया जा रहा है। यदुरप्पा कर्नाटक के मात्र 2 दिन के ही सीएम बन पाए। कर्नाटक में येदुरप्पा सरकार गिरने से कांग्रेसियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। यदुरप्पा के बहुमत साबित न कर पाने से उत्साहित कांग्रेसियों ने जगह-जगह मिष्ठान वितरण के साथ साथ आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह का कहना था कि आखिरकार कर्नाटक में सच्चाई की जीत हुई है। कर्नाटक में अपनी तानाशाही से सरकार बनाने की जुगत में लगे भाजपाइयों को मुँह की खानी पड़ी है। इस जीत से कांग्रेसियो का उत्साह बढ़ गया है।

जिलाअध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि सरकार बनाने के लिए विधायकों की  खरीद फरोख्त करने वालो को कर्नाटक में करार जबाब मिला है। जो लोग आसमान पर उड़ रहे थे वो आज जमीन पर आकर गिर पड़े है।

शहर अध्यक्ष हाजी अबरार का कहना था कि इस जीत ने कांग्रेसियो का उत्साह बढ़ाया है और इसका फायदा आगामी चनावों में भी मिलेगा।

Related Articles

Leave a Comment