Home » रावली मंडल भाजपा द्वारा किया गया मिष्ठान्न वितरण का आयोजन

रावली मंडल भाजपा द्वारा किया गया मिष्ठान्न वितरण का आयोजन

by admin

आगरा। पूर्वोत्तर राज्यों में भगवा का परचम लहराने के बाद आज पूरे देश में भाजपाइयों द्वारा जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह होली और दीवाली जैसा माहौल देखा गया तो कहीं पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ताजनगरी में रावली मंडल भाजपा द्वारा खेरिया मोड़ चौराहे पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने क्षेत्रवासियों और राहगीरों को मिठाइयां बांटकर पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा पार्टी को मिली जीत की खुशियां बांटी। विधायक डॉ धर्मेश का कहना था कि भारत देश सुशासन के पथ पर चल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकास कार्य किए हैं उन्हीं को देखते हुए पूर्वोत्तर राज्यों की जनता ने भाजपा पार्टी को भारी बहुमत दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री अशोक पिप्पल, हेमेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, मनीष खेत्रपाल, पार्षद सरदारा, रघु पंडित , योगेश त्यागी, विनय अग्रवाल, हेमंत नोतनानी, अजय नोतनानी, रामवीर सोबरिया, प्रभुदयाल प्रजापति और मीडिया प्रभारी मनीष खेत्रपाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment