Home » ब्रजक्षेत्र पर क्यों फूटा भाजपाइयों का गुस्सा, जानिए

ब्रजक्षेत्र पर क्यों फूटा भाजपाइयों का गुस्सा, जानिए

by pawan sharma

आगरा। पहले भाजपाइयों में भितरघात, विद्रोह का ज्वार तो अब ब्रज क्षेत्र पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला है। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर पहुंचे बल्केश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने न केवल डेरा डाला, बल्कि नारेबाजी प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपनी ही सरकार में अपने ही भाजपा के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने वाले बलकेश्वर मंडल के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के नेता से बेवफा है।

दरअसल मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के बल्केश्वर चौकी का है। 2 माह पूर्व बल्केश्वर चौकी पर तैनात दरोगा राघवेंद्र सिंह ने बल्केश्वर मंडल के महामंत्री अरुण सोलंकी को चौकी में बंद कर हद दर्जे की बदतमीजी की थी जिसको लेकर बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष महेश निषाद के समर्थन में तमाम कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। महानगर से लेकर महापौर तक शिकायत की गई।

मगर बल्केश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार में नेताओं की एक न चली। दबंग दरोगा ने बल्केश्वर मंडल के महामंत्री अरुण सोलंकी का धारा 151 में चालान कर दिया और खरी खोटी सुनाई। इस बात से नाराज बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष महेश निषाद के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र पर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के लिए पहुंच गए और अपनी सरकार ने अपनी पार्टी कार्यालय पर नारेबाजी करते इन कार्यकर्ताओं ने ब्रज के पदाधिकारियों से नेताओं की शिकायत की और चौकी इंचार्ज हटवाने की मांग की।

काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि अभी बड़े विकट चटक रहे हैं तो छोटे पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही होगी। आश्वासन के बाद बल्केश्वर मंडल के कार्यकर्ता लौट आए हैं।

मगर इस खबर के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अपनी पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे और कार्यकर्ताओं की सुनवाई ना होने से होने से कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भी हो रहा है।

Related Articles

Leave a Comment