Home » नमाजियों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी दुआ, जाने खबर

नमाजियों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी दुआ, जाने खबर

by pawan sharma

बुधवार को ईद उल जुहा यानी बकरीद का पावन पर्व था। ईद-उल-जुहा बकरीद के पावन पर्व को देखते हुए आगरा की शाही जामा मस्जिद ,ईदगाह सहित शहर भर की मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजामात किए गए थे।

ईदगाह पर बकरीद की नमाज को अदा कराया गया। इसके बाद शाही जामा मस्जिद पर इमाम जनाब मोहम्मद इरफान उल्लाह खान निजामी साहब ने सभी मुस्लिम भाइयों को नमाज पढ़ाई।

खुत्वाह पढ़ाया और उसके बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ सभी मुस्लिम भाइयों ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान ईद-उल-जुहा पर एक दूसरे को गले मिलकर मुस्लिम भाइयों ने ईद की मुबारकबाद भी दी।

शहर की ईदगाह, शाही जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजामात और साफ सफाई की व्यवस्था भी की गई थी।

Related Articles

Leave a Comment