Home » उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन ने श्रमिकों के बच्चों के साथ मनाई दीपावली

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन ने श्रमिकों के बच्चों के साथ मनाई दीपावली

by admin

आगरा। दीपावली का पावन पर्व और हर व्यक्ति इस पर्व को हर्षो उल्लास और ख़ुशी के साथ अपने परिवार के बीच रहकर मनाना चाहता है लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जो इस पर्व की ख़ुशी को दूसरों के साथ बाँटते है। ऐसे ही कुछ उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदुर संघठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने किया। श्रमिकों और उनके बच्चों का दर्द समझने वाले तुलाराम शर्मा दीपावली के पावन पर्व पर फतेहाबाद के पलिया भट्टे पर पहुंचे। जहाँ तुलाराम शर्मा ने श्रमिकों के बच्चों को दीपावली का उपहार व मिठाईयां दी। साथ ही सर्दी को लेकर उन्हें स्वेटर भी वितरित किये। जिसे पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। बच्चों के अभिवावकों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संघठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा को धन्यवाद दिया। तुलाराम शर्मा का कहना था कि श्रमिकों की दशा बड़ी खराब है और इन बच्चों को दीपावली की ख़ुशी नहीं मिलती। इसलिए आज इन बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदुर संघठन ने लोगों से अपील कि है इस दीपावली पर सामाजिक संगठन और अमीर लोग अगर श्रमिकों के एक-एक बच्चों को शिक्षित बनाने की जिम्मेदारी ले ले तो श्रमिकों का उत्थान हो जाये।

Related Articles

Leave a Comment