Home » अभाविप की एकात्मता यात्रा का नागरिक अभिनंदन के साथ समापन

अभाविप की एकात्मता यात्रा का नागरिक अभिनंदन के साथ समापन

by admin

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प ‘अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन’ के तहत आगरा भ्रमण पर आए पूर्वोत्तर राज्यों 32 सदस्यीय छात्र-छात्राओं के दल का सभागार में भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नागरिक अभिनंदन के साथ समाप्त हो गया।

सबसे पहले सील छात्रों ने डाबर शू फैक्ट्री में इंडस्ट्रियल विजिट किया। उसके बाद शाम को राव कृष्ण पाल सिंह सभागार आगरा में नागरिक अभिनंदन समारोह और शैक्षणिक समागम का आयोजन किया गया। जीवन दर्शन कार्यक्रम में विविध रंग दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां शारदे और युवा के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।

कार्यक्रम में छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि एबीवीपी ने सील प्रोजेक्ट द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र को जो मिलाने का कार्य किया है वह सराहनीय है। इस आयाम ने न केवल दो सभ्यता और संस्कृतियों मिलाने को मिलाने का कार्य किया है बल्कि भारत का एक बनाने के कार्य में भी योगदान दे रहा है।

मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने बताया कि सील प्रकल्प अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक आयाम है। नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र के जो सात प्रांत देश से अलग पड़े हुए थे, उनको भारत से जोड़ने के लिए सील आयाम की स्थापना की गई है। सील प्रकल्प राष्ट्रवाद को जगाने का कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजनों से ही देश की एकता बनी हुई है। संगठन क्षेत्रवाद, जातिवाद, परिवारवाद के बंधन को तोड़ना चाहता है।

दल प्रमुख विपुल राभा ने कहा कि संगठन वर्ष 1966 से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन का आयोजन कर रहा है। इसी का परिणाम है कि आज पूर्वोत्तर राज्यों में तिरंगा लहराता है और मणिपुर विश्वविद्यालय में भारत माता के जयकारे गूजते हैं। उन्होंने कहा कि भाषण से नहीं व्यवहार से दुनिया बदलती है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रान्त अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए बताया कि अखिल विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह 24 घंटे कार्य करने वाला संगठन है। सील इसी का एक आयाम है। इसकी स्थापना 1966 में एक अभिनव प्रकल्प के रूप में की गई थी। सील प्रतिवर्ष टूर निकालता है और पूर्वोत्तर क्षेत्र के छात्रों- कार्यकर्ताओं को देश के विभिन्न भागों में भ्रमण पर भेजता है जिससे वहां की सभ्यता और संस्कृति से परिचित हो सके।

इस अवसर पर सुग्रीव चौहान ने स्वागत भाषण दिया एवं पूर्वोत्तर छात्र-छात्राओं ने मंच से ब्रज क्षेत्र के भ्रमण के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ब्रज में आकर उन्हें बड़ा ही अलौकिक आनंद प्राप्त हुआ है। जिन परिवारों में हम रहे हैं उन लोगों और ब्रज को हम कभी नहीं भूलेंगे। इस अवसर पर होस्ट फैमिली का सम्मान किया गया।

अभिनंदन समारोह के उपरांत पूर्वोत्तर क्षेत्र के विद्यार्थी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनको सभी ने सराहा। बृज की ओर से उनके सम्मान में बृज की होली, मयूर नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। फूलों की होली ने समा बांध दिया और सभी राधा कृष्ण स्वरूप और गोपियों के साथ फूलों की होली में रंग गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा कॉलेज के प्राचार्य अनुराग शुक्ला, संचालन तान्या सिंह ने एवं आभार स्वागत समिति महामंत्री पूर्व राष्ट्रीय मंत्री राहुल चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, क्षेत्रीय कार्यवाह प्रमोद शर्मा, प्रांत मंत्री गौरी दुबे, प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय कार्यक्रम संयोजक शुभम कश्यप, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मनु प्रताप सिंह, अध्यक्ष बीके अग्रवाल, यादवेंद्र प्रताप, योगेंद्र त्यागी विभाग, रजिस्ट्रार ओम प्रकाश सिंह, संजय राय, प्रदीप अग्रवाल अमित अग्रवाल ग्वाला, अनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment