Home » इंडिया राइजिंग ने चलाया जागरूक अभियान, रेलयात्रियों को कहा – नो यूज़ पॉलीथीन

इंडिया राइजिंग ने चलाया जागरूक अभियान, रेलयात्रियों को कहा – नो यूज़ पॉलीथीन

by pawan sharma

आगरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम और महापौर नवीन जैन की ओर से कवायदें की जा रही हैं तो इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति शहरवासियों को जागरूक बनाने के लिए सामाजिक संस्थाएं भी अपना सहयोग दे रही हैं। सोमवार को इंडिया राइजिंग संस्था की ओर से आगरा कैंट स्टेशन पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रेलवे अधिकारी भी शामिल हुए।

इंडिया राइजिंग के सदस्यों ने इस अभियान के माध्यम से रेलयात्रियों को स्टेशन को स्वच्छ रखने और पॉलिथीन का प्रयोग ना करने के की अपील की। इस जनजागरूकता अभियान के दौरान इंडिया राइजिंग के सभी सदस्य और पदाधिकारियों ने आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। सभी ने हाथों में झाड़ू थामी और स्टेशन की सफाई करते हुए नजर आए।

इंडिया राइजिंग के पदाधिकारियों का कहना था कि आगरा शहर को सुंदर बनाने की कवायदे तो संस्था कर ही रही है लेकिन इसके साथ ही शहर में स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। आज इस अभियान को आगरा कैंट स्टेशन पर चला गया है और यात्रियों से पॉलिथीन का यूज ना करने की अपील की गई है। इंडिया राइजिंग के अध्यक्ष का कहना था कि गंदगी के कारण कई बीमार यहां पर अपनी हैं जिनका शिकार आम व्यक्ति ही बनते हैं अगर हम साफ-सफाई रखेंगे तो बीमारियों से जंग लड़ी जा सकती है।

फिलहाल कुछ भी हो लेकिन इंडिया राइजिंग संस्था पिछले 4 साल से लगातार आगरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जो योगदान दे रही है वह सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Comment