Home » युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बने नदीम नूर

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बने नदीम नूर

by admin

आगरा। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लांबा की संस्तुति पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने युवा कांग्रेसी नदीम दूर को लोकसभा क्षेत्र का युवक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। युवा कांग्रेसी नदीम नूर को यह जिम्मेदारी मिलने से युवा कांग्रेसियों के साथ-साथ कांग्रेस संगठन में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

शनिवार को कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के निवास पर नवनिर्वाचित लोकसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेसियों की ओर से मिले सम्मान को पाकर नदीम नूर काफी उत्साहित नजर आए।

हाजी जमालुद्दीन कुरैशी का कहना था कि कांग्रेस में यह पद काफी समय से खाली चल रहा था। नदीम पहले भी इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं इसलिए एक बार फिर संगठन उन पर भरोसा कर यह जिम्मेदारी सौंपी है। वही वरिष्ठ कांग्रेसी अनवर सिद्दीकी का कहना था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों की नई टीम का गठन हो रहा है। युवा कांग्रेसी सांप्रदायिक ताकतों का को मुंहतोड़ जवाब देंगे जिसका खामियाजा भाजपा को 2019 में उठाना पड़ेगा।

नवनिर्वाचित युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नदीम नूर का कहना था कि संगठन है जो भरोसा जताया है उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment