Home » मुख्यमंत्री ने जीता आगरा वासियों का दिल, देखिए क्या बोले

मुख्यमंत्री ने जीता आगरा वासियों का दिल, देखिए क्या बोले

by pawan sharma

आगरा। मुख्यमंत्री आगरा आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के जीआईसी मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। नगर निकाय चुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन नगर निगम के सभी 100 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों के अलावा जिले की नगर पंचायतों के चेयरमैन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वोट मांगते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े 4 करोड़ की आबादी को बेहतरीन सुविधा दिलाने के लिए सरकार निगम चुनावों में जनता के बीच आई है। प्रदेश और केंद्र सरकार यूपी के विकास के लिए समर्पित है। हजारों की संख्या में पर्यटक आगरा आते है। आगरा में साढे 3 सौ करोड़ की योजना का शिलान्यास किया है। सपा-बसपा ने भाजपा के मेयर को काम नहीं करने दिया। इतना ही नहीं आगरा के तमाम मुद्दों पर बोलते हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के जरिए आगरा की जनता का दिल जीत लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आगरा के लिए बेहद गंभीर है। मार्च 2018 तक आगरा को गंगाजल मिल जाएगा। नमामि गंगे योजना के तहत यमुना को भी शामिल किया जाएगा। 40 मिनट की सभा में 20 मिनट के योगी के भाषण में कई अहम बातें सुनने को मिली। सपा-बसपा ने विकास के लिए कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और बसपा पर भी तीखा हमला बोल रहे थे। भ्रष्टाचार और अराजकता की संज्ञा सपा और बसपा को दे दी। प्रदेश में बिजली, पानी और जल निकासी की कोई सुविधा नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पिछली सरकार 5 साल में 29000 मकान नहीं बना पाई लेकिन इस सरकार ने 8 माह में 11 लाख मकान बना दिए। अपराध के डर से भागे व्यापारी यूपी में दोबारा वापस आ रहे हैं। आगरा से दिल्ली मुंबई के साथ अन्य जगहों को जोड़ा जाएगा। ठेला, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पुनर्विकास का काम किया जाएगा। आगरा में मेट्रो की जरूरत है। अयोध्या में दीपावली का जिक्र भी किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में किया। नगरीय निकाय कार्यों में LED लगेंगी। भारत सरकार ESL के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा। प्रदेश में एक नया परिवर्तन देखने को मिलेगा और आगरा के पेठे के महत्व को विकसित करने के लिए सरकार नई कार्य योजना तैयार कर रही है। योगी आदित्यनाथ 20 मिनट तक मुख्य मंच से बोले और 20 मिनट के भाषण के बाद जय श्री राम का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Comment