Home » मुख्यमंत्री का करीबी है यह नेता, जानिए कौन

मुख्यमंत्री का करीबी है यह नेता, जानिए कौन

by pawan sharma

आगरा। जीआईसी ग्राउंड से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में जनता से कमल का फूल खिलाने की अपील कर रहे थे। केसरिया कुर्ता और धोती में सूबे के मुखिया मुख्य मंच से सपा और बसपा पर तीखा प्रहार करते हुए शेर की तरह दहाड़ रहे थे। कमल का फूल खिलाने की अपील करने वाले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण में केवल दो ही चीजें नजर आई। 40 मिनट की सभा और 20 मिनट के योगी के भाषण में आगरा का और नवीन का नाम बार बार दोहराया जा रहा था। यानि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां आगरा को लेकर अपनी चिंता जता रहे थे, आगरा में विकास की गंगा बहाने का दावा कर रहे थे तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में लोगों को जता दिया कि नवीन उनके कितने खासमखास रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा का नवीन नया नहीं है। पार्टी का कार्यकर्ता सच्चा सिपाही और ईमानदार छवि मुख्यमंत्री का करीबी है।मुख्यमंत्री ने आगरा कमल का बटन दबाकर नवीन को जिताने का जोर दे दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाषण को समाप्त करके लखनऊ के लिए रवाना हो गए। लखनऊ रवाना होने के बाद भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन से पूछा गया कि आप मुख्यमंत्री के कितने करीब हैं तो नवीन जैन ने अपनी दोस्ती का पैमाना मून टीवी के सामने रख दिया। नवीन कहते हैं कि प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष रहने की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री ने दी। मुख्यमंत्री की बैठक में नवीन से साफ़ कहा जाओ मेयर बन जाओ। विकास की गंगा बहाओ और पैसे की कमी है तो प्रदेश सरकार से ले आओ।

यानी रविवार का दिन आगरा के नवीन जैन के लिए बड़ा खासमखास रहा। जहां सूबे के मुख्यमंत्री ने नवीन जैन से अपनी दोस्ती का पैमाना सबके सामने रखा तो लोगों से कमल का फूल के लिए बटन दबाने की अपील भी की। अब बात साफ हो चुकी है कि महापौर पद का प्रत्याशी मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का करीबी है इसलिए आगरा में विकास की गंगा बहना अब दूर नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment