Home » मथुरा जंक्शन का रेल मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारीयों को लगायी लताड़

मथुरा जंक्शन का रेल मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारीयों को लगायी लताड़

by admin

मथुरा। दिल्ली से कोटा जाते समय जन शताब्दी एक्सप्रेस से केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल अचानक मथुरा जंक्शन पहुंच गए। केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल के मथुरा जंक्शन पर पहुंचने की खबर लगते है रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेल मंत्री ने मथुरा जंक्शन की व्य़वस्थाओं का जायजा लिया और यात्रिय़ों से भी बातचीत की।

अधिकारियों की लगायी क्लास

दिल्ली से कोटा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दिल्ली से कोटा के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल भी अपने किसी निजी काम से कोटा जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो पियूष गोयल मथुरा के जंक्शन पर उतरे और जंक्शन का औचक निरिक्षण करने के लिए उतर गए। रेल मंत्री पियूष गोयल को अधिकारियों ने जंक्शन पर देखा तो अधिकरियों में हड़कंप मच गया। जंक्शन प्रशासन के अधिकारी आनन फानन में रेल मंत्री पियूष गोयल के पास पहुंचे। पियूष गोयल ने जंक्शन का निरीक्षण किया। सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर निरीक्षण किया। जंक्शन पर गंदगी को देख रेल मंत्री पियूष गोयल का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी। रेल मंत्री पियूष गोयल ने कैंटीन स्टेशन पर रखे डस्टबिनों को भी देखा। जंक्शन पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। रेल मंत्री ने आने जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया और स्वचालित सीड़ियों का भी जायजा लिया स्टेशन पर कई अनियमितताएं पायी गईं, रेल मंत्री ने सभी कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया।

Related Articles

Leave a Comment