फतेहाबाद: सपा से नगर पंचायत फतेहाबाद के अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी प्रियंका कर्दम की उम्र कम होने से नामांकन दाखिल नहीं हो सका। घोषित प्रत्याशी प्रियंका कर्दम की उम्र 24 वर्ष थी जबकि अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 30 वर्ष रखी गई है। आनन फानन में सपा ने दूसरे प्रत्याशी की तलाश की और दो अन्य प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाया गया।
बताया जाता है कि फतेहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने बसपा छोडकर आये विजय कर्दम की पुत्रवधू प्रियंका कर्दम को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। सोमवार को फतेहाबाद के लोहिया गार्डन से सपा प्रत्याशी का नामांकन का जुलूस निकला जिसमें पूर्व राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, चेयरमेन शैलेश यादव सहित अनेक सपा नेता मौजूद रहे। जैसे ही तहसील मुख्यालय पर नामांकन चैक होने के लिए कागज अंदर गए। उसमें उम्र कम पायी गयी। इसकी जानकारी होते ही सपाईयों के पसीने छूट गये और अन्य विकल्प तलाशने में जुट गये।
आनन फानन में विजय कर्दम के बडे पुत्र योगेश की पत्नी सुमन तथा राजेश आर्य की पत्नी संगीता का नामांकन सपा नेताओं की मौजूदगी में करा दिया गया। लेकिन देखते कि सपा इसमें से किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है।
नगर पंचायत फतेहाबाद में नामांकन के दौरान सपा में मचा हड़कंप जानिए क्यों
392
previous post