Home » जानिए किस राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकारी शहर अध्यक्ष का नाम कटा वोटर लिस्ट से

जानिए किस राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकारी शहर अध्यक्ष का नाम कटा वोटर लिस्ट से

by pawan sharma

आगरा। नगर निकाय चुनाव के 100 वार्डो और मेयर पद पर कांग्रेस पार्टी दमदारी के साथ चुनाव लड़ रही है लेकिन शहर कांग्रेस पार्टी के मुखिया का ही नाम मतदाता सूची से गायब है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन सुबह मतदान स्थल वोट डालने पहुँचे तो पता चला कि इस बार की वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। नाम न होने से शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन वोट नहीं डाल पाये।

मतदाता सूची से नाम गायब होने से आक्रोशित कार्यकारी अध्यक्ष ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी गौरव दयाल और चुनाव आयोग से की है। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का कहना था कि यह साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम काटे गए हैं। पूरे शहर में वोटर लिस्ट से कई नाम गायब होने की सूचना मिल रही है। बीएलओ ने जान बुझ कर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का नाम काटा है हाजी जमीलुद्दीन ने इसका ठीकरा भाजपा पर फोड़ा है। उनका कहना है कि हर भाजपाई के नाम वोटर लिस्ट में है और भाजपा की विरोधी पार्टी का जिस क्षेत्र में वोट है वो पूरा क्षेत्र वोटर लिस्ट से गायब है।

Related Articles

Leave a Comment