Home » गुलाब का फूल लेकर वाहन चालक क्यों हुए शर्मिंदा

गुलाब का फूल लेकर वाहन चालक क्यों हुए शर्मिंदा

by pawan sharma

मथुरा। यातायात के नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरुक बनाने के लिए मथुरा की समाजसेवी संस्था ने ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर भूतेश्वर चौराहे पर जन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में समाज सेवी संस्था के पदाधिकारी, ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया। यह जन जागरूकता अभियान गांधीगिरी पर आधारित था।

अभियान के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और बच्चों ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात के नियम समझाए। साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो को गुलाब का फूल भेंट किया और माला भी पहनाई। इसके साथ ही लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय बेल्ट जरूर बांधने ने की अपील की।

संस्था के पदाधिकारी विनोद दीक्षित का कहना था कि यातायात के नियमों का पालन न करने के कारण जगह जगह जाम लग जाते हैं जिससे आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का कहना था कि लोग जल्दबाजी में ट्रैफिक नियम तोड़ देते हैं जिसके कारण वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं और कभी-कभी तो ऐसी दुर्घटनाओं में मौके पर ही लोगों की मौत हो जाती है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना था कि समय-समय पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक बनाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment