Home » कांग्रेस नेता पी.एल. पूनिया ने की मैराथन बैठक

कांग्रेस नेता पी.एल. पूनिया ने की मैराथन बैठक

by admin

आगरा। नगर निकाय चुनाव को लेकर एससी-एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन पी.एल. पूनिया शुक्रवार को अगर आ गए। उनके आगमन को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, शहर व् जिला अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस पहुंचे जहाँ सभी ने पार्टी नेता पी.एल. पूनिया का स्वागत किया। जिसके बाद पूनिया ने पार्टी अध्यक्ष व् वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्ता कर संघठन की स्थिति जानी। इतना ही नहीं पार्टी नेताओं की नगर निकाय चुनाव को लेकर क्या तैयारी है इसकी भी जानकारी ली। बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता पूनिया ने संघठन के सभी लोगों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने के निर्देश दिए जिससे नगर निकाय चुनाव से जीत जीत का आगाज हो सके।

Related Articles

Leave a Comment