Home » उप विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत, जानिए कहाँ लगा भाजपा को बड़ा झटका,

उप विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत, जानिए कहाँ लगा भाजपा को बड़ा झटका,

by pawan sharma

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी निलांशु चतुर्वेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,133 मतों से पराजित किया। आपको बताते चले कि चित्रकूट की यह सीट पहले भी कांग्रेस के पास थी कांग्रेस ने इस सीट पर अपना वर्चस्व कायम रखने के साथ साथ भाजपा के मंसूबो पर पानी फेर दिया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को मतों की गिनती हुई। जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी को कुल 66,810 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी को कुल 52,677 मत प्राप्त हुए। यहां कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद सीट खली हुई थी और उपचुनाव कराया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई और 19 चक्र में पूरी हुई।

पांच चरणों की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल त्रिपाठी को कड़ी टक्कर दी और 14133 मतों से जीत हाइल की। चित्रकूट और पंजाब की गुरदासपुर सीट पर उपचुनाव जीत कर कांग्रेसियो में खुसी की लहर है कांग्रेसियो का कहना है कि उपचुनावों के नतीजो ने भाजपा को उसका आईना दिखा दिया है।

Related Articles

Leave a Comment