Home » उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विधायकों ने किया बहिष्कार, जताई नाराजगी

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विधायकों ने किया बहिष्कार, जताई नाराजगी

by pawan sharma

आगरा। शहर के प्रथम नागरिक महापौर नवीन जैन के कार्यक्रम में नजारा कुछ हटके था। आपको बताएं की शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शामिल हुए। नगर आयुक्त ने जिले के नौ विधायकों, जिलेे व् शहर संगठन के पदाधिकारियों और नगर निगम के 100 पार्षदों सहित आम जनमानस सहित जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया।

मगर जैसे ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मंच पर पहुंचे तो संचालन कर्ता ने सभी विधायकों से कहा कि वह मंच छोड़कर चले जाएं और सामने बैठ जाए। बस फिर क्या था नजारा आपके सामने है। सभी BJP के विधायकों ने न केवल कार्यक्रम से दूरी बनाई बल्कि आगरा कॉलेज खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम से नमस्ते कर ली।

नाराज बीजेपी के विधायक और नगर के अध्यक्ष विजय शिवहरे कार्यक्रम के बाहर आ गए। मीडिया ने BJP के विधायकों से बात करना चाही कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने मिडिया से दुरी बनाई तो वही महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे मीडिया के सामने हाथ जोड़ते नजर आए। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के हाथ जोड़ते ही कुछ लोग सामने आयेे। जिनका दर्द दिल से जुवा तक आ गया।

पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह का कहना था कि नगर आयुक्त के बुलावे पे विधायक पत्नी पक्षलिका के साथ कार्यक्रम में आए थे लेकिन मंच से उन्हें सम्मान नहीं मिला। और इस अपमान का कारण नगर आयुक्त है।

एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान का कहना था कि कुछ बातें ऐसी होती है जो मीडिया के सामने नहीं की जाती। बीजेपी एत्मादपुर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान मीडिया के सामने भले ही अपनी पार्टी का बचाव कर रहे हो मगर उनका चेहरा बता रहा था कि वो भी नाराज है। नाराज बीजेपी विधायको की कड़ी में महेश गोयल के साथ और भी ऐसे विधायक थे जो आयोजनकर्ता और अपने ही परिवार यानी भाजपा के नेताओं को कोसते हुए नजर आए।

Related Articles

Leave a Comment