Home » आगरा की नशेबाज पुलिस का चेहरा, देखें वीडियो

आगरा की नशेबाज पुलिस का चेहरा, देखें वीडियो

by pawan sharma

आगरा। क्राइम कंट्रोल करने, अपराध को रोकने, अपराधियों को सबक सिखाने, महिलाओं की लोक लाज बचाने और तमाम घटनाओं को रोकने का जिम्मा रखने वाले आगरा पुलिस का नशेबाज चेहरा एक बार फिर सामने आया है ।

नशे में धुत एक सिपाही न केवल आगरा पुलिस बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की पुलिस महकमे पर दाग लगा रहा है। शाहगंज थाना क्षेत्र में नशे में धुत्त नाली के किनारे पड़ा नशेबाज सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान नशे में धुत पुलिस विभाग के चेहरे पर दाग लगा रहा है।

दरअसल आपको बताते चलें कि नशे में धुत सिपाही के तीन वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें एक वीडियो 13 सेकंड का दूसरा वीडियो 5 सेकंड का तो तीसरा वीडियो भी 13 सेकंड का है।

इन वीडियो में नशे में धुत सिपाही बोल भी नहीं पा रहा है। जबकि सिपाही के कंधे पर उत्तर प्रदेश पुलिस का बैच लगा है। जिससे प्रमाणित होता है कि यह सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान है। मगर नशे में धुत बाबर्दी जवान आगरा और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए दागदार बना हुआ है।

ऐसे में पुलिस अधिकारियों के लिए भी यह शर्म की बात है कि दिन में नशे में धुत सिपाही से पुलिस महकमा जनता को क्या मैसेज दे रहा है।

अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस अधिकारी सिपाही के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं। फिलहाल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिपाही का नाम क्या है और कहां पर तैनात है।

Related Articles

Leave a Comment