आगरा। विजयदशमी पर पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अच्छाई पर बुराई की इस दिवस को मनाने के लिए जगह-जगह रामलीला का आयोजन होने के साथ-साथ रावण दहन भी किया गया। ऐसा ही कुछ नजारा आगरा कैंट स्टेशन के समीप स्थित रेलवे संस्थान में देखने को मिला। वर्षों से आगरा कैंट के रेलवे संस्थान ग्राउंड पर रामलीला का मंचन हो रहा है और विजयादशमी पर्व पर रावण दहन भी हुआ। रावण दहन से पहले कलाकारों ने राम और रावण के युद्ध का मंचन किया गया जिसे देख कर लोग काफी उत्साहित नजर आए। घंटों तक चले राम और रावण के युद्ध में राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया जिसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। डीआरएम सुशील कुमार ने रावण के प्रतीकात्मक पुतले में आग लगाई और उसके बाद रावण का पुतला धू धू कर जलने लगा। रावण दहन के साथ ही चारों श्री राम के जयकारे गूंजने लगे। रावण दहन से पहले ग्राउंड पर बेहतरीन आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। रंग बिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगाने लगा। रावण दहन पर हुई आतिशबाजी लोगोंको के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

डीआरएम सुशील कुमार का कहना था कि आज विजयादशमी का पर्व है। विगत कई दिनों से रेलवे संस्थान में रामलीला चल रही थी जिसका आज रावण दहन के साथ समापन हो गया है। विजयादशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज सभी लोगों को अपनी बुराइयों को भी दहन कर देना चाहिए।
रामलीला से जुड़े राकेश कन्नौजिया ने बताया कि रेलवे की इस रामलीला को कई दशक बीत चुके है। रेलवे कर्मचारी और उनके बच्चे इस रामलीला को सफल बनाते है। आज रावण दहन हुआ है और रावण व राम युद्ध का भी मंचन किया गया। इस सफल आयोजन के लिए सभी को सदुवाद है।