Home » मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस करने जा रही भारत बचाओ महारैली का आयोजन

मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस करने जा रही भारत बचाओ महारैली का आयोजन

by admin

आगरा। देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से 30 नवंबर को दिल्ली में भारत बचाओ महारैली का आयोजन होने जा रहा है। इस रैली के माध्यम से कांग्रेस का हर कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करता हुआ नजर आएगा।

30 नवंबर को दिल्ली में होने वाले भाजपा सरकार के खिलाफ यह बड़ा आंदोलन सफल हो सके इसके लिए आगरा जिला और शहर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में फतेहाबाद विधानसभा के प्रतापपुरा गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 30 नवंबर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ महारैली की जानकारी दी और इस रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई जिससे क्षेत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनाए जा सके और अधिक से अधिक कार्यकर्ता 30 नवंबर को इस महा आंदोलन में दिल्ली में शामिल हो सकें।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने संगठन को लेकर भी अपने विचार रखें और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित का कहना था कि अब कांग्रेस बदल गई है। शहर से चलने वाली कांग्रेस अब बूथ से चलेगी। बूथ का हर कार्यकर्ता अपने आप को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष समझ कर जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याएं सुने। चाहे वह समस्या बिजली पानी या फिर आवारा पशुओं से संबंधित हो। इन समस्याओं के समाधान करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की तरह अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 30 नवंबर को को दिल्ली में भारत बचाओ महारैली में बढ़-चढ़कर शिरकत करें जिससे इस रैली को सफल बनाया जा सके और इसमें सभी का सहयोग हो सके।

Related Articles